Home Haryana दर्दनाक हादसा: शादी के अगले दिन दूल्हे की मौ+त

दर्दनाक हादसा: शादी के अगले दिन दूल्हे की मौ+त

0

सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गोहाना के गुढ़ा रोड स्थित ससुराल में पगफेरे की रस्म पूरी कर पत्नी के साथ जींद स्थित गांव खांडा खेड़ी लौट रहे दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा दूसरी कार में टक्कर लगने से हुआ। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिसार के गांव खांडा खेड़ी निवासी प्रवीन कुमार की शादी 8 फरवरी को गोहाना के गुढ़ा रोड की युवती से हुई थी। प्रवीन कार में सवार होकर ससुराल आए थे। पगफेरे की रस्म पूरी होने के बाद वह शुक्रवार रात को अपनी पत्नी के साथ वापस गांव लौट रहा था। रात को जब वह गांव बुटाना के पास पहुंचे तो इसी दौरान हुए सड़क हादसे में प्रवीन की मौत हो गई। प्रवीन की कार दूसरी कार में टकरा गई। हादसे की सूचना बरोदा थाना की बुटाना चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रवीन के फूफा महेंद्र सिंह ने बताया कि एक दिन पहले तक घर में खुशियां छाई थी। हादसे के बाद से मातम पसरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here