ऊना/सुशील पंडित:ऊना की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में है। आए दिन अब जिला न्यायालय परिसर से ही वाहन चोरी होने के समाचार प्राप्त हो रहे हैं। अभी पिछले महीने ही एक बाइक चोरी का मामला सदर थाने में दर्ज हुआ था। अब 6 फरवरी को भी एक मोटरसाईकिल के चोरी होने की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोअर अरनियाला गांव के रहने वाले हरीश कुमार पुत्र शाम लाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 6 फरवरी को उसने कोर्ट परिसर के बाहर अपना मोटर साईकिल खड़ा किया था जब वह वापस आया तो मोटर साईकल गायब था। सदर थाना में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज हो गया है।