Home Himachal प्रो सिम्मी अग्निहोत्री का जीवन प्रेरणा स्त्रोत है- कंवर

प्रो सिम्मी अग्निहोत्री का जीवन प्रेरणा स्त्रोत है- कंवर

0
ऊना/सुशील पंडित:पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पत्नि प्रो सिम्मी अग्निहोत्री की अकस्मात मृत्यु पर शोक प्रकट किया है। कंवर ने कहा कि प्रो सिम्मी अग्निहोत्री एक प्रख्यात समाज सेविका थीं। उन्होंने एक समाज सेवी के रूप में असंख्य महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया। इतिहास में उनका जीवन अपने आप में एक प्रेरणा स्त्रोत की तरह याद रखा जाएगा।

कुटलैहड़ भाजपा मंडल ने भी प्रो सिम्मी की अकस्मात मृत्यु पर दुख प्रकट किया है। जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, राज्य भाजपा किसान मोर्चा के प्रवक्ता मदन राणा, अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, महा मंत्री मास्टर रमेश शर्मा, प्रवक्ता सुरेंद्र हटली, प्रधान विजय शर्मा, राजेंद्र मलांगड़, बीडीसी अध्यक्ष देवराज शर्मा, भीष्म कंवर, प्रधान अनिता राणा,राम सिंह ककराना, सतीश शर्मा उर्फ काला,सतीश धीमान, अजय ठाकुर, भाजयुमो अध्यक्ष शशि राणा व अन्य ने सिम्मी अग्निहोत्री की मृत्यु पर परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here