Home Punjab>Moga पंजाब : एक्टिवा और कार की भीषण टक्कर, देखें वीडियो

पंजाब : एक्टिवा और कार की भीषण टक्कर, देखें वीडियो

0

मोगा : शहर के बाघा पुराना मुदकी रोड पर एक्टिवा और कार की टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बाघा पुराना की तरफ से मुदकी रोड पर आ रही एक महिला गलत साइड पर एक्टिवा चला रही थी और उसका बेटा भी उसके साथ था। मुदकी की तरफ से एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार आ रही थी और कार एक्टिवा से टकरा गई। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीर ने महिला के बेटे को सुरक्षित बचा लिया। स्थानीय लोगों ने महिला को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

महिला बाघा पुराना की रहने वाली बताई जा रही है। वही कार चालक ने बताया कि वह अपनी कार से बाघा पुराना जा रहा था तभी विपरीत दिशा से एक्टिवा आई तो मैंने ब्रेक लगाया और कार को रोकने की कोशिश की। लेकिन एक्टिवा सड़क के बीच में होने के कारण कार से टक्कर हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here