Home Punjab>Patiala पंजाब : दिन दहाड़े भरे बाजार में फिल्मी स्टाइल में चली गोलियां, देखें वीडियो 

पंजाब : दिन दहाड़े भरे बाजार में फिल्मी स्टाइल में चली गोलियां, देखें वीडियो 

0

दुकानदार को 5 करोड़ की फिरौती की पर्ची थमाकर हुए फरार


होशियारपुर: माहिलपुर शहर के मुख्य चौक पर फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दुकान के बाहर पहुंचकर पहले दुकान के बोर्ड पर 12 राउंड फायरिंग की और फिर दुकान मालिक के हाथ में 5 करोड़ रुपए की फिरौती की एक पर्ची थमाकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, माहिलपुर शहर के मुख्य चौक पर स्थित चावला क्लाथ हाउस के मालिक इंद्रजीत सिंह चावला का बेटा हरजोत चावला दुकान पर मौजूद था। तभी स्प्लेंडर बाइक सवार हथियारों से लैस तीन नकाबपोश बदमाश दुकान पर पहुंचे और दुकान के बोर्ड पर 12 राउंड फायरिंग की। इसके बाद एक शख्स दुकान में घुसा और पर्ची देकर वहां से फरार हो गए। 

दिन दहाड़े भरे बाजार में फायरिंग की जानकारी लगते ही माहिलपुर थाने के SHO रमन कुमार और गढ़शंकर थाने के SHO बलजिंदर सिंह मल्ली पुलिस पार्टी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इस घटना को लेकर माहिलपुर शहर के व्यापारी वर्ग में काफी रोष पाया जा रहा है। जब इस मामले मे एसएसपी सुरेंद्र लंबा से बात की गई तो उन्होंने बताया मोटरसाइकिल सवार युवकों की ओर से फायरिंग चावला क्लॉथ हाउस के बोर्ड पर की गई है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन चारों ओर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और नाकाबंदी कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here