Home Mohali पंजाबः तेज रफ्तार ट्रॉली चालक ने युवक को मारी टक्कर, मौ+त, देखें वीडियो

पंजाबः तेज रफ्तार ट्रॉली चालक ने युवक को मारी टक्कर, मौ+त, देखें वीडियो

0

फिरोजपुरः जलालाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। जहां फिरोजपुर फाजिल्का हाईवे पर बिजली घर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्राला चालक ने युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक सड़क किनारे साईकिल खड़ी करके रोड़ पर पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय गोपाल के रूप में हुई है।

हादसे में युवकी की हालत इतनी खराब थी कि पुलिस को भी उसकी पहचान करने में काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार 2 घंटे की मशक्कत के बाद उसकी पहचान जलालाबाद के लल्ला बस्ती निवासी के रूप में हुई है। मृतक पीवीसी वर्कर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके वारिसों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here