Home Punjab>Raikot पंजाबः महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

पंजाबः महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

0

बठिंडा : गोनियाना रोड पर स्थित झील नंबर 3 में एक महिला ने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला की पहचान नहीं हो सकी। झील के बाहर उसका एक मोबाइल फोन एक स्कूटी की चाबी और जूती बरामद हुई है। पुलिस की प्राथमिक कार्रवाई करने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

सहारा जन सेवा के वर्कर संदीप गिल ने बताया संस्था के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना मिली थी की झील नंबर 3 में एक लड़की ने छलांग लगा दी है। जैसे ही संस्था को सूचना मिली, संस्था के कार्यकर्ता एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और झील में बह रही महिला को तुरंत बाहर निकला। महिला को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना थर्मल पुलिस को सूचना दे दी गई है थाना थर्मल पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मामले की जान शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here