Home Himachal भाजपा करेगी त्रिदेव सम्मेलन: सत्ती

भाजपा करेगी त्रिदेव सम्मेलन: सत्ती

0
ऊना/ सुशील पंडित :भारतीय जनता पार्टी की चलो गांव की ओर अभियान की सोमवार को सदर विधानसभा क्षेत्र से शुरुआत हो गई है। इसमें सदर के भाजपा विधायक सतपाल सती ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले 3 माह के अंदर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है।भारतीय जनता पार्टी आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर अभी से मैदान में उतर आई है। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को ऊना में चलो गांव की ओर  अभियान का शुभारंभ किया है।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना सदर से बीजेपी के विधायक सतपाल सत्ती द्वारा किया गया है। इस कार्यक्रम में ऊना  के हर बूथ से एक बूथ पालक व एक बूथ इंचार्ज को बुलाया गया था।सतपाल सत्ती ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले दोनों में हर विधानसभा के अंदर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है जिसमें हर विधानसभा के अंदर भारतीय जनता पार्टी द्वारा त्रिदेव सम्मेलन किया जाएगा। उसके बाद वरिष्ठ कार्यकर्ता  सम्मेलन भी होगा वहीं बीडीसी और जिला परिषद के अलावा अन्य  पदों पर बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ चुके लोगों का भी एक सम्मेलन किया जाएगा।  इसके साथ-साथ 2800 लोगों का एक पन्ना प्रमुख सम्मेलन भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चलो गांव की ओर कार्यक्रम आज शुरू हो रहा है यह सभी लोग अपने अपने गांव जाकर जो समितियां बनी है उनके साथ मीटिंग कर उसको पोर्टल पर लोड करेंगे।  महिला मोर्चा गांव गांव जाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और महिला मंडल सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ेंगी। युवा मोर्चा गांव में बने युवा मंडल को पार्टी के साथ जोड़ेगा ताकि आने वाले लोकसभा चुनावों में इनके सहयोग के साथ बीजेपी को जीत दर्ज करवाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here