Home Mohali पंजाबः सुबह सुबह ट्रक और स्कूल गाड़ी में हुई टक्कर, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

पंजाबः सुबह सुबह ट्रक और स्कूल गाड़ी में हुई टक्कर, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

0

फिरोजपुरः फिरोजपुर फाजिल्का हाईवे पर जीवा अराई के पास सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां अध्यापकों को ले जा रही गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी फाजिल्का से टीचरों को लेकर जा रही ममदोट जा रही थी। इस दौरान जीवा रोड बस स्टॉप पर कोहरे के कारण बस के पीछे ही ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी। वहीं पीछे आ रहे ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी।

इस हादसे में गाड़ी में सवार टीचरों में चीख पुकार मच गई। हादसे के दौरान 5 टीचर को चोटें लगी है। जबकि एक टीचर के ज्यादा चोट लगने के कारण उसे गुर सहाय के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घोड़ा ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here