Home Punjab>Amritsar जालंधरः बिजनेसमैन बलकार सिंह से 2 करोड़ की फिरौती मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधरः बिजनेसमैन बलकार सिंह से 2 करोड़ की फिरौती मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: महानगर में बिजनेसमैन से फिरौती मांगने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए आईपीसए आदित्य ने बताया कि एसएचओ कैंथ की टीम ने कुछ दिन पहले बिजनेसमैन को 2 करोड़ रुपए की फिरौती आई थ्रेट कॉल मामले में मामला दर्ज किया था। आज प्रेस वार्ता आईपीएस आदित्य ने बताया कि आरोपी ने खुद को गैंगस्टर लंडा हरिके बताकर शहर के व्यापारी को फोन किया था और फिरौती मांगी थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मक्खन सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शहर के उद्योगपति बलकार सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें 4 फरवरी को जबरन वसूली के लिए एक कॉल आई। उन्होंने बताया कि फोन करने वाले ने अपनी पहचान खतरनाक गैंगस्टर लंडा हरिके के रूप में बताई और उनसे 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। स्वपन शर्मा ने बताया कि फोन करने वाले ने मांग पूरी नहीं करने पर उद्योगपति और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि उक्त व्यक्ति ने उक्त मांग पूरी करने के लिए उद्योगपति को 5 और 6 फरवरी को फिर से फोन किया।

उद्योगपति ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी जिसने मामले की जांच शुरू कर दी। स्वपन शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को कॉल के पीछे अमनजोत सिंह पुत्र मक्खन सिंह और मक्खन सिंह पुत्र मोहन सिंह दोनों निवासी कैदोवाल माहिलपुर होशियारपुर की भूमिका का पता चला। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर जालंधर में एफआईआर नंबर 36 दिनांक 11-02-2024 धारा 386,506 आईपीसी के तहत दर्ज कर लिया है।  उन्होंने बताया कि मक्खन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अमनजोत अभी भी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here