Home Breaking News Kisan Andolan 2.0: ड्रोन के जरिए आंसू गैस छोड़ने के बाद माहौल तनावपूर्ण, जाम में फंसे लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

Kisan Andolan 2.0: ड्रोन के जरिए आंसू गैस छोड़ने के बाद माहौल तनावपूर्ण, जाम में फंसे लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

0

लाल किला किया बंद, मेन गेट पर लगाई गई कई लेयर की बेरिकेटिंग 

नई दिल्लीः किसान आंदोलन शुरू हो गया है। वहीं शंभु बॉर्डर पर किसानों पर ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। शंभू बॉर्डर पर हंगामा मचा हुआ है। हरियाणा पुलिस ने फिलहाल किसानों को आगे बढ़ने से रोक दिया है। किसान दिल्ली कूच की जिद पर अड़े हैं। जैसे ही पंजाब से किसानों की भीड़ हरियाणा की तरफ बढ़ती है तो तुरंत मशीन और ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले छोड़कर उन्हें खदेड़ दिया जा रहा है। किसानों को करीब 300 मीटर तक पीछे हटाया जा चुका है, लेकिन प्रदर्शनकारी उसके बावजूद दिल्ली में घुसने के लिए अड़े हुए हैं।

अब प्रशासन ने दिल्ली-हरियाणा के बीच आने जाने के दोनों रास्ते सील कर दिए हैं। वहीं दिल्ली में किसानों के कूच से पहले लाल किले को बंद कर दिया गया है। लाल किले पर कई लेयर की बेरिकेटिंग लगाई गई है। वहीं दिल्ली में जाम में फंसे लोग परेशान हो रहे है। इस दौरान कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। दूसरी ओर हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए जो काम किया है वो पहले किसी सरकार ने नहीं किया। हम किसानों के साथ हैं। मुझे लगता है कि इसके (किसान आंदोलन) पीछे राजनीति है। सरकार चाहती है कि किसान आर्थिक रूप से मजबूत बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here