Home Haryana Kisan Andolan 2.0: बॉर्डर पर किसानों के फटे सिर, DSP सहित कई पुलिस कर्मी हुए घायल, देखें वीडियो

Kisan Andolan 2.0: बॉर्डर पर किसानों के फटे सिर, DSP सहित कई पुलिस कर्मी हुए घायल, देखें वीडियो

0

जिंद बॉर्डर पर हुई झड़प

अंबालाः शंभु बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण बने हुए है। वहीं जिंद बार्डर पर भी किसानों और पुलिस की झड़प होने की सूचना मिली है। दूसरी ओर एक तरफ इस आंदोलन में जहां किसानों के सिर फटे है, वहीं दूसरी ओर शंभु बॉर्डर पर डीएसपी घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए अंबाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा कई अन्य पुलिसकर्मी भी आंदोलन में घायल हुए है। किसानों के दिल्ली कूच के दौरान रोड ब्लॉक व आवाजाही बाधित करने के खिलाफ दायर याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई है। इस मामले में हाई कोर्ट ने कहा कि विवाद के निपटारे के लिए पंजाब और हरियाणा के साथ दिल्ली सरकार भी मिल कर काम करे, किसी को इस प्रदर्शन से परेशानी नहीं होनी चाहिए। सुनवाई परसों तक की स्थगित कर दी गई है। इसके साथ सभी सरकारों को स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं।

किसानों के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो मांगें रखी थीं, उनमें से अधिकांश सरकार ने पूरी कर दी हैं। बाकी मांगों के संबंध में पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय जैसे संबंधित मंत्री बात कर रहे हैं। दूसरी ओर किसानों के विरोध पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि वे केंद्र सरकार से बात करना चाहते थे, लेकिन केंद्र सरकार (अधिकारी) बात करने के लिए यहां आए हैं। दो बार बातचीत हो चुकी है और वे उनके साथ आगे की बातचीत से इंकार नहीं कर रहे हैं।

फिर भी वे दिल्ली जाने पर अड़े हुए हैं… वे दिल्ली क्यों जाना चाहते हैं? ऐसा लगता है कि उनका कोई और मकसद है… हम शांति भंग नहीं होने देंगे। उन्हें अपना आह्वान वापस लेना चाहिए।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आज किसान दिल्ली की ओर मार्च कर रहे हैं। उन्हें रोका जा रहा है, उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं…वे क्या कह रहे हैं? वे सिर्फ अपनी मेहनत का फल मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here