Home Mohali पंजाबः घर में पुलिस और Excise विभाग की रेड, देसी शराब और भट्ठी का सामान बरामद

पंजाबः घर में पुलिस और Excise विभाग की रेड, देसी शराब और भट्ठी का सामान बरामद

0

फाजिल्काः जलालाबाद में पुलिस ने घर में रेड की। इस दौरान पुलिस ने देसी शराब और भट्टी का सामान बरामद किया। दरअसल, पुलिस और आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर जलालाबाद के गांव अराइयांवाला में एक घर में छापेमारी की।

इस दौरान भट्टी के सामन के साथ सिल्वर के ड्रम में छिपाई गई 40 बोतल देसी शराब बरामद की गई। पुलिस और एक्साइज विभाग की ओर से बरामद की गई शराब को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। वहीं इस सम्बन्ध में थाना सिटी जलालाबाद में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here