Home Breaking News प्रदर्शन में घायल हुए BJP अध्यक्ष 

प्रदर्शन में घायल हुए BJP अध्यक्ष 

0

कोलकाताः संदेशखाली हिंसा के खिलाफ नॉर्थ 24 परगना के बशीरहाट में एसपी दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की पुलिस से झड़प हो गई। धरना-प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पहले बैरिकेड तोड़ा। पुलिस ने उन्हें जब रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में धक्का- मुक्की शुरु हो गई है। पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं की झड़प में सुकांत मजूमदार भी घायल हो गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी मजूमदार को वापस उसी होटल में ले जाने की कोशिश कर रहे थे, जहां उन्हें हिरासत में रखा गया था। इस बीच, पुलिस को लाठी उठाए बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को खदेड़ते देखा गया।

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए पानी की बौछार किया। भाजपा समर्थकों का कहना है कि पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया है, जिसमें कई समर्थक घायल हो गये हैं। पुलिस ने बताया कि मजूमदार को इलाज के लिए पुलिस वाहन से अस्पताल ले जाया जा रहा है। गौरतलब है कि यह संघंर्ष तब शुरू हुआ जब पार्टी कार्यकर्ता संदेशखाली में प्रवेश करने से रोके जाने के बाद पुलिस कर्मियों से भिड़ गए, जहां महिलाएं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शाजहां शेख और उनके सहयोगियों द्वारा उनके खिलाफ किए गए कथित अत्याचारों को लेकर आंदोलन कर रही हैं।

इससे पहले दिन में बंगाल पुलिस ने सुकांत मजूमदार को उत्तर 24 परगना जिले के ताकी में एक गेस्ट हाउस से बाहर निकलने से रोक दिया। भाजपा नेताओं को संदेशखाली की ओर जाने से रोकने के लिए भारी पुलिस तैनाती की गई, जहां धारा 144 लागू कर दी गई है। हालांकि, भाजपा नेताओं ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया और संदेशखाली की ओर अपना मार्च जारी रखा, जिससे पुलिस के साथ झड़प हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here