Home Breaking News नाबालिगों ने टीचर को मारी गोली, मचा हड़कंप

नाबालिगों ने टीचर को मारी गोली, मचा हड़कंप

0

नई दिल्ली : दिल्ली से सटे नोएडा में 2 नाबालिग लड़कों ने निजी विवाद को लेकर बुधवार सुबह 26 वर्षीय एक स्कूल अध्यापक को गोली मार दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साकीपुर गांव में स्कूल से करीब 100 मीटर दूर बुधवार सुबह करीब 9 बजे यह घटना उस समय हुई, जब शिक्षक और लड़कें सड़क पर बात कर रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक शिक्षक की कनपटी पर एक गोली लगी। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूरजपुर इलाके की चांद वाली मस्जिद गली में रहने वाले रकीब हुसैन, मॉडर्न स्कूल में पढ़ाने के लिए जा रहे थे कि तभी करीब 17 वर्ष की उम्र के 2 लड़के आकर उनसे बात करने लगे।

बातचीत के दौरान दोनों लड़कों के साथ रकीब हुसैन की किसी बात पर बहस होने लगी। बहस के दौरान ही लड़कों ने जेब से तमंचा निकाला और सरेआम उनके सिर में गोली मारकर फरार हो गए। एक गोली शिक्षक के दाहिने कान के निचले हिस्से को छूती हुई निकल गई, घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घायल रकीब हुसैन की हालत सामान्य बताई जा रही है। वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व में हुए विवाद सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है और हमले में शामिल दोनों लड़कों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here