Home Punjab>Ludhiana पंजाबः भाजपा नेता सुखविंदर पर FIR दर्ज

पंजाबः भाजपा नेता सुखविंदर पर FIR दर्ज

0

लुधियाना: कमिशनरेट पुलिस द्वारा  भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज करने का मामला सामने आया है। थाना दुगरी की पुलिस ने भाजपा नेता सुखविंदर सिंह बिंद्रा पर FIR दर्ज की है। सुखविंद्र पर आरोप है कि उन्होंने अपने दस्ते के साथ चलने वाली जिप्सी गाड़ी पर जाली नंबर प्लेट लगाई है। जिप्सी में अलग से लाइट सिस्टम आदि भी करवाया है, जो कि ट्रैफिक नियमों के विपरित है।

इस संबंधी एक व्यक्ति ने सुखविंद्र के खिलाफ पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद FIR दर्ज की है। SHO अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि जिप्सी पर जाली नंबर प्लेट लगी थी। जिसके तहत यह करवाई की गई है। 

गौरतलब है कि सुखविंदर सिंह बिंद्रा 2022 में कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे और उन्हें वाई प्लस सिक्योरिटी भी हासिल है। काग्रेस के कार्यकाल में बिंद्रा पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पद पर थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here