Home Punjab>Amritsar जालंधरः ESI अस्पताल के कमरों में डॉक्टर गायब, लोग हुए परेशान

जालंधरः ESI अस्पताल के कमरों में डॉक्टर गायब, लोग हुए परेशान

0

जालंधर, ENS: शहीद उधम सिंह नगर में स्थित ESI अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां कमरों में सुबह 10 बजे तक डॉक्टर गैर हाजिर मिले। वहीं मरीज लाइनों में दवाई लेने के लिए परेशान नजर आए। वहीं स्थानीय मरीजों ने कमरों में डॉक्टरों के गैर हाजिर होने की तस्वीरें कैमरों में कैद कर ली।

इस दौरान मरीजों का आरोप है कि अस्पताल में वह दवाई लेने के लिए परेशान हो रहे है, लेकिन अभी तक डॉक्टर ड्यूटी पर ही नहीं आए है। वहीं अन्य मरीज का कहना है कि अगर डॉक्टर 10 बजे के पास आते तो वह चाय पीने के लिए चले जाते है। जिसके चलते उन्हें काफी समय तक परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि इस मामले को लेकर किसी डॉक्टर का अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here