Home Punjab>Amritsar जालंधरः चाईना डोर की चपेट में आने से नाबालिग की मौ+त, साथी घायल, देखें वीडियो

जालंधरः चाईना डोर की चपेट में आने से नाबालिग की मौ+त, साथी घायल, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: चाईना डोर का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते दिन होशियारपुर ने चाईना डोर की चपेट में आने के 2 हादसे सामने आए थे। वहीं ताजा मामला आदमपुर क्षेत्र में रेलवे रोड के पास से सामने आया है। जहां चाईना डोर की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान जयवीर सिंह पुत्र जतिंदर सिंह के रूप में हुई है। हालांकि इस घटना को लेकर परिजन कुछ बोल नहीं रहे है।

बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब 2 लड़के एक्टिवा पर सवार होकर घर की ओर जा रहे है। इस दौरान रास्ते में जयवीर के गले में चाईना डोर फंस गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में जयवीर के गले की नस ही कट गई। जिसके चलते जयवीर के गले से खून ज्यादा बहने के कारण उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here