Home Punjab>Fazilka बड़ी खबर : किसानों के साथ सरकार की दूसरी मीटिंग भी रही बेनतीजा, देखें वीडियो

बड़ी खबर : किसानों के साथ सरकार की दूसरी मीटिंग भी रही बेनतीजा, देखें वीडियो

0

चंडीगढ़ : किसान नेताओं और केंद्र के मंत्रियों के बीच चंडीगढ़ में गुरुवार को तीसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही। यह रात 8 बजे से करीब 1:30 बजे तक चली। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने एमएसपी पर कानून बनाने के लिए कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसमें किसान और सरकार दोनों के प्रतिनिधि होंगे। किसान नेता एमएसपी गारंटी पर अड़े रहे।

अब रविवार को फिर से बैठक होगी। तब तक दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया है। बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे।

पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच का आज चौथा दिन है। संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संघ ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों के समर्थन में अब हरियाणा में भी प्रदर्शन की तैयारी हो गई है। BKU (चढूनी) के वर्कर आज हरियाणा के सभी टोल दोपहर 12 से 3 बजे तक फ्री करेंगे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि किसानों और हमारे बीच में बहुत ही सकारात्मक चर्चा हुई है। जिन विषयों पर ध्यान आकर्षित करवाया है, संज्ञान लेते हुए रविवार को आगे चर्चा जारी रखेंगे। यह जो माहौल है, मेरा मानना है कि हम सब मिलजुल के समाधान निकालेंगे।
किसान यूनियनों के साथ बैठक खत्म होने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि किसान यूनियन और केंद्र सरकार के बीच लंबी बातचीत हुई। हर विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। सकारात्मक चर्चा हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here