Breaking NewsPunjab News: होला मोहल्ला में बुलेट और छोटे हाथी टेंपो की टक्कर,...

Punjab News: होला मोहल्ला में बुलेट और छोटे हाथी टेंपो की टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

श्री आनंदपुर साहिबः बुलेट मोटरसाइकिल और छोटे हाथी टेंपो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई जिससे बुलेट मोटरसाइकिल सवार 3 युवक और छोटा हाथी टेंपो सवार 2 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें समराला लाया गया तथा एक घायल को समराला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल युवक को बाद में समराला के सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार शाम करीब 6 बजे बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार 3 युवक खन्ना से श्री आनंदपुर साहिब होला मोहल्ला जा रहे थे। जब वह समराला के नजदीक गांव राजेवाल कुलेवाल के नजदीक पहुंची तो गांव चसवाल के नजदीक समराला से भादसों जा रहे एक छोटा हाथी टेंपो की बुलेट मोटरसाइकिल से आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे मोटरसाइकिल सवार 3 घायल युवकों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गए, एक युवक को मामूली चोटें आईं तथा छोटा हाथी सवार दो लोग घायल हो गए।

4 घायलों को समराला सिविल अस्पताल लाया गया तथा एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को समराला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल एक युवक को समराला सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

समराला सिविल अस्पताल में लाए गए घायल मोटरसाइकिल सवारों की पहचान जीवन सिंह (20) पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव मरोरी और मेजर सिंह (28) पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी गांव मरोरी के रूप में हुई है। छोटे हाथी टैम्पो में सवार दो घायल व्यक्तियों की पहचान सुच्चा सिंह (70) पुत्र शरदर राम निवासी गांव चसवाल, भादसो तथा हरदेव सिंह (57) निवासी गांव चसवाल, भादसो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घायल युवक श्री आनंदपुर साहिब होला मोहल्ला जा रहे थे, उनके साथ तीन-चार मोटरसाइकिलों पर सवार 7-8 युवक थे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...