Home Punjab>Sangrur पंजाबः ठेके से शराब के पेटियां और कैश लेकर चोर फरार, देखें CCTV

पंजाबः ठेके से शराब के पेटियां और कैश लेकर चोर फरार, देखें CCTV

0

पटियालाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वह शराब के ठेकों को भी निशाना बनाने लगे हुए है। वहीं ताजा मामला सरहंद रोड़ थाना अनाज मंडी के अधीन आते गांव बरन से सामने आया है। जहां देर रात चोर शराब के ठेके से शराब की पेटियां और कैश लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि उक्त ठेके को 2 महीने में तीसरी बार चोरों ने निशाना बनाया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here