Home Himachal पुलिस ने मौके पर ट्रैफिक चालान से कमाए 44 हजार

पुलिस ने मौके पर ट्रैफिक चालान से कमाए 44 हजार

0
ऊना/सुशील पंडित:पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से वीरवार को 44800 रूपए जुर्माना वसूल किया। वित्त वर्ष के समापन से दो महीने पहले ही पुलिस ने रोजाना होने वाले ट्रैफिक चालान की संख्या को बढ़ाना शुरू कर दिया है। अब तो पुलिस रोजाना 200 चालान का आंकड़ा भी पार करने लग गई है।
वीरवार को पुलिस ने कुल 210 चालान किए। जिनमें से 66 ने तो मौके पर ही भुगतान कर दिया। इसके अलावा खुले में सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले दो लोगों के भी पुलिस ने चालान किए हैं। वहीं अवैध खनन करके जा रहे एक ट्रैक्टर चालक से पुलिस को जुर्माने के रूप में 5000 रूपए प्राप्त हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here