Home Himachal केंद्र सरकार के विरुद्ध सीटू ने निकाली रैली

केंद्र सरकार के विरुद्ध सीटू ने निकाली रैली

0

ऊना/सुशील पंडित:केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध शुक्रवार को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन ने ऊना में एक रैली का आयोेजन किया। जिला सचिव गुरनाम सिंह ने बताया कि मोदी सरकार की नीतियां मजदूर कर्मचारी और जनता विरोधी हो चुकी हैं। खाने पीने की चीजों और पैट्रोल डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं। बहुत सारी पुरानी जनलाभकारी नीतियों को मोदी सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

उन्होंने कहा कि हमारी प्रमुख मांगें यही हैं कि सरकार मनरेगा के तहत 120 दिन का रोजगार उपलब्ध करवाए और जिसमें मजदूरों को 375 रूपए दिहाड़ी के रूप में दिए जाएं। सरकार ने जो श्रम कानून को भंग करके चार लेबर कोड बनाए हैं उन्हें वापस लिया जाए। मिड डे मील और आंगनबाड़ी कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए। गुरनाम ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वे भविष्य में देशभर में रैलियां निकालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here