Home Haryana सराफा की दुकान पर लुटेरों ने चलाई गोलियां, देखें CCTV

सराफा की दुकान पर लुटेरों ने चलाई गोलियां, देखें CCTV

0

पंचकूला: मदनपुर में एक ज्वेलरी शॉप को लूटने की कोशिश के दौरान गोलिया चलने का मामला सामने आया है। नकाबदोशी लुटेरों ने दुकान के अंदर घुसकर एक फायर किया और दुकान के बाहर करीब तीन फायर किए। दुकान के बाहर भीड़ इकठी हुई तो लुटेरे  मौके से फरार हो गए।

डेराबस्सी निवासी गुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि करीब 9:30 बजे वह अपनी दुकान बंद करने लगा था। तभी अचानक करीब तीन युवक दुकान के अंदर दाखिल हुए और उनमे से एक युवक ने पिस्तौल निकाल ली। इस दौरान लुटेरों ने  दीवार पर एक फायर किया। गोली की आवाज़ सुनकर बाहर भीड़ इकट्ठी हो गई। जिसके बाद आरोपी दुकान के बाहर चले गए और तीन हवाई फायर कर मौके से आरोपी फरार हो गए।

घटना की सुचना मिलते ही एसएचओ चंडी मंदिर पृथ्वी सिंह वह पंचकूला के एसीपी और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके से गोली के खोल भी बरामद करके अपने कब्जे में लिए। यह घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस न ने  सीसीटीवी की वीडियो फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here