Home Himachal>Baddi बड़ी खबरः जेल में बंद अमृतपाल सिंह की बैरक से मिले मोबाइल, कैमरे, रिमोट, देखें वीडियो

बड़ी खबरः जेल में बंद अमृतपाल सिंह की बैरक से मिले मोबाइल, कैमरे, रिमोट, देखें वीडियो

0

अमृतसरः वारिस पंजाब के मुखी अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह और उनके साथियों की बैरक से पुलिस को मोबाइल, कैमरे, रिमोट, ब्लूटूथ हैडफोन बरामद हुए है। इस बात की पुष्टि पुलिस अधिकारी जीपी ने की है। वहीं दूसरी ओर अमृतपाल सिंह की बैरक से यह सामान बरामद होने के मामले में उनके वकील ने वीडियो जारी किय है। जिसमें उन्होंने बताया कि इस मामले लेकर जेल में बंद अमृतपाल सिंह सभी 10 लोग भूख हड़ताल पर बैठ गए है। उन्होंने कहा कि आज सुबह उन्हें गुरमीत सिंह का फोन आया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि 10 साथी भूख हड़ताल पर बैठ गए है।

दरअसल, उनकी बैरक से स्पाई कैमरा और जियों की डोंगल सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। उन्होंने आरोप लगाए है कि जहां से यह स्पष्ट होता है कि उनकी प्राइवेसी की फोटो और वीडियो ट्रांसपोर्ट हो रही है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके नहाने की वीडियो और फोटो जानबूझकर सरकार ने अपने पास रखी है। उन्होंने कहा कि अगले माह की 18 तारीख को एनएसए खत्म होने वाली है। आरोप है कि इसी के तहत उनकी  इस फोटो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल किया जा सकता है। जिसके बाद जेल में बंद सभी लोगों ने रात को ही बंदी होने से इंकार कर दिया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here