Home Himachal ऊना कॉलेज में चलाया मतदाता जागरुकता अभियान

ऊना कॉलेज में चलाया मतदाता जागरुकता अभियान

0
ऊना/सुशील पंडित:ऊना के राजकीय माविद्यालय में इलेक्टोरल लिटरेरी क्लब ने शनिवार को मतदाता जागरुकता अभियान से जुड़े एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मतदान से जुड़ी जागरुकता बढ़ाने वाली पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के तहत छात्रों ने अलग अलग कलाकृतियां बनाईं। प्रतियोगिता में पहला स्थान एमए राजनीति शास्त्र के दीपांशु, बीए प्रथम वर्ष के लवनीत को दूसरा और एमए राजनीति शास्त्र की पूजा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस मौके पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मीता शर्मा, चुनाव कानूनगो हरजीत सिंह, प्रो. सुमित, प्रो. अश्विनी, प्रो. पवित्रा, प्रो. मोनिका खन्ना, प्रो. प्रोमिला देवी, प्रो. गगनदीप, प्रो. मनजीत और प्रो. विकास सौनी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here