Home Punjab>Moga पंजाब : बड़ा हादसा, 6 वाहनों पर खाद से भरा ट्रक पलटा, देखें वीडियो

पंजाब : बड़ा हादसा, 6 वाहनों पर खाद से भरा ट्रक पलटा, देखें वीडियो

0

मोगा : कोटकपूरा बाईपास पर उस समय भारी हादसा हो गया, जब बाईपास पर यूरिया खाद से भरे ट्रक में कोई तकनीकी खराबी हो गई। जिसके कारण ट्रक कंट्रोल से बाहर हो गया और कार बाजार की एक दुकान के बाहर खड़ी 3 कारें और एक स्कोर्पियों ओर 2 टू व्हीलर के ऊपर पलट गया, जिनका भारी नुकसान हुआ। वही इस हादसे के कारण ट्रक को मामूली आग लग गई। जिस पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। दुकान पर काम करने वालों ने बताया की हम ने भाग कर अपनी जान बचाई।

वही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया की उनको सूचना मिली थी की ट्रक को आग लगी हैं और उनके पहुंचने से पहले ही लोगों ने ट्रक को लगी आग को बुझा दिया था। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी सरताज सिंह ने बताया की ट्रक के ड्राइवर को मामूली चोट लगी है और वह ठीक है बाकी ट्रक पलटने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन ट्रक का एक टायर फट गया था और ट्रक यूरिया खाद से लोड था। बाकी इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। चार कारों का और 2 टू व्हीलर का भारी नुकसान हुआ है। बाकी की जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here