Home Punjab>Ludhiana पंजाब : धुंध के कारण टकराईं 8 गाड़ियां, देखें वीडियो

पंजाब : धुंध के कारण टकराईं 8 गाड़ियां, देखें वीडियो

0

खन्ना :  कुछ दिनों से खिल रही धूप ने कड़ाके की सर्दी से राहत दिलाई। लेकिन इसी बीच रविवार को फिर धुंध का कहर देखने को मिला। नेशनल हाईवे पर एसएसपी दफ्तर के सामने 2 हादसे हुए। करीब 500 मीटर में हुए इन हादसों में सात से 8 गाड़ियां टकरा गई। 3 लोग घायल हो गए। आपस में गाड़ियां टकराने की शुरुआत रोडवेज की बस से हुई। एक बाइक सवार जा रहा था तो धुंध में एसएसपी दफ्तर के सामने नेशनल हाईवे पर खड़ी रोडवेज की बस के पीछे बाइक टकरा गई।

पीछे आ रहे ट्रक चालक ने ट्रक रोका। तभी इस ट्रक से कार और एक अन्य बस की टक्कर हो गई। खन्ना के गांव भादला में एक युवती की आज शादी है। परिवार के लोग उसे कार में ब्यूटी पार्लर लेकर जा रहे थे। रास्ते में धुंध कारण कार ट्रक से टकरा गई। ग़नीमत रही कि कार सवार लोगों को चोट नहीं लगी। दुल्हन बाल बाल बच गई। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सतनाम सिंह हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर आए। तभी ट्रैफिक चालू करवा दी गई। सतनाम सिंह ने कहा कि कुछ गाड़ियां आपस में टकरा गई। जानी नुकसान से बचाव रहा। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here