Home Punjab>Phagwara जालंधर-अमृतसर हाईवे पर वैन को लगी अचानक आग, जाने मामला

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर वैन को लगी अचानक आग, जाने मामला

0

कपूरथला : जालंधर-अमृतसर हाईवे पर गांव दयालपुर के नजदीक खड़ी एक वैन में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही करतारपुर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुँच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जानकारी अनुसार गांव दयालपुर के सड़क किनारे खड़ी एक वैन में अचानक आग लग गई। जिसको नजदीक खड़े लोगों ने पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे करतारपुर फायर ब्रिगेड के FSO जितिंदर कुमार, ड्राइवर रंजीत कुमार, फायर फाइटर दविंदर सिंह ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस वैन में कोई यात्री नहीं था और वैन का ड्राइवर वैन खड़ी करके ढाबे पर चाय पीने चला गया था। हालांकि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं लगा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here