Home Punjab>Amritsar जालंधर : विजय गैस एजेंसी में लूट करने वाले 3 गिरफ्तार

जालंधर : विजय गैस एजेंसी में लूट करने वाले 3 गिरफ्तार

0

जालंधर,ENS : पुलिस ने विजय गैस एजेंसी में लूट करने वाले 3 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों लुटेरे पहले भी कई लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इन लुटेरों को होशियारपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है । 

उक्त लुटेरों द्वारा थाना मकसूदा के अंतर्गत आते गांव कोटा में करीब एक महीना पहले  गैस एजेंसी के गोदाम से 2 लाख की लूट गन पॉइंट पर की गई थी। लुटेरे पुलिस के हाथ नहीं लग रहे थे।

यह तीनों लुटेरे देहात तथा आसपास के जिलों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देकर काफी दिनों तक छुप जाते थे। जिन्हे होशेरपुर पुलिस ने पेट्रोल पंप लुट के मामले मे आज पुलिस मुकाबले के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। इस मुकाबले मे लुटरो को गोलिया भी लगी है। देहात पुलिस लुटेरों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here