Home Himachal ऊनाः महिला हॉकी टीम के ट्रायल संपन्न

ऊनाः महिला हॉकी टीम के ट्रायल संपन्न

0
ऊना/सुशील पंडित:ऊना के इंदिरा ग्राउंड में रविवार को हिमाचल प्रदेश की सीनियर हॉकी टीम के ट्रायल हुए। पहले हॉकी की महिला खिलाड़ियों को अलग अलग टीमों में बांटा गया और उनके आपस में मैच कराए गए। प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता शिविर कैंप में खिलाड़ियों को चयन किया जाएगा। शिविर में जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे वही हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर पाएंगे। यह ट्रायल हॉकी इंडिया की हिमाचल ईकाई के जनरल सेक्रेटरी रोमेश पठानिया और अन्य कोच की निगरानी में हुआ।

द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित रोमेश पठानिया ने बताया कि इस समय हिमाचल प्रदेश के पास हॉकी का विकसित आधारभूत ढांचा उपलब्ध नहीं है। इसलिए भारतीय टीम में हिमाचल के खिलाड़ी पहुंचने में देरी लग रही है। हम उद्योग जगत का भी आह्वाहन करते हैं कि वे सामने आएं और हिमाचल प्रदेश के हॉकी खेल को मजबूती प्रदान करें। यदि क्रिकेट की तरह हॉकी को भी आर्थिक संबल मिले तो हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी भी भारतीय टीम में खेलते नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here