Home Himachal पात्र लोगों की मदद करना सच्ची इंसानियत:रायजादा 

पात्र लोगों की मदद करना सच्ची इंसानियत:रायजादा 

0
ऊना/सुशील पंडित :पात्र लोगों की मदद करना सच्ची इंसानियत है। यह बात ऊना विस क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता सतपाल सिंह रायजादा ने हिमोत्कर्ष परिषद के स्वर्ण जयंती 50वें राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन के दौरान अपने संबोधन में कहीं। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका अदा कर रही है। उन्होंने हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा जरूरतमंद वर्गो के लिए किये जा रहे कार्यो की सराहना की।  उन्होंने कहा कि समाजसेवा के पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी दानी सज्जन बधाई व साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि अन्य व्यक्तियों को भी हिमोत्कर्ष के साथ जुड़कर समाजसेवा में अपना योगदान देना चाहिए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here