Home Punjab>Ludhiana पंजाब : थाने की कुछ दूरी पर लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

पंजाब : थाने की कुछ दूरी पर लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

0

लुधियाना : रविवार सुबह चंडीगढ़ रोड नजदीक गुरु अर्जुन देव नगर रोड पर प्रॉपर्टी कारोबारी से स्कूटी सवार 3 लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। कारोबारी घर से सुबह करीब 5 बजे ब्यास जाने के लिए निकला था। पैदल घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचा था कि स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया।

2 युवक उसके पास आए उसे तेज-धार हथियार दिखाया। बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। हथियारों की नोक पर उससे मोबाइल और नकदी छीन ली। पीड़ित कारोबारी की पहचान राजिंद्र पाल के रूप में हुई है। राजिंद्र ने कहा कि करीब 5.20 पर स्कूटी पर 3 लुटेरे तेजधार हथियार लेकर आए। एक बदमाश ने तेजधार हथियार दिखाया तो दूसरे ने उनकी जेब से मोबाइल और नकदी निकाल ली।

राजिंद्र के मुताबिक थाने से कुछ दूरी पर उससे लूट हुई है। वह अपने साथियों को साथ लेकर थाना डिवीजन नंबर 7 में शिकायत देकर आया है। इलाके में लगे सीसीटीवी चेक किए जिसमें बदमाशों की फुटेज सामने आई है।लुटेरों ने चेहरे छिपाए हुए थे। राजिंद्र ने कहा लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं, कि घर से निकलते ही लोगों को लूट लिया जाता है। उसने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि लुटेरों को जल्द पकड़ा जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here