Home Punjab>Patiala होशियापुरः लड़की की डोली विदा करने के बाद घर में पसरा मातम, दादा-पोते की मौ+त

होशियापुरः लड़की की डोली विदा करने के बाद घर में पसरा मातम, दादा-पोते की मौ+त

0

होशियापुरः हरियाणा मेन रोड के पास मल्लन दा आरा स्थित भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, परिवार बेटी की डोली को विदा करके पैलेस से जा रहा था, तभी अचानक सड़क पर एक आवारा जानवर आ गया। जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सफेदे के पेड़ से टकरा गयी। हादसे में पोते साहिल कटोच और दादा रोशन लाल की मौके पर ही मौत हो गई और परिवार के दो सदस्य घायल हो गए।

मृतक होशियारपुर के सैच गांव का रहने वाले थे। घायलों को राहगीरों की मदद से होशियारपुर में भर्ती कराया गया और जहां डॉक्टरों ने एक युवक को जालंधर रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, साहिल कटोच सेना में थे और अपनी बहन की शादी के लिए छुट्टी पर आया था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here