Home Himachal भटोलीः दड़ा सट्टा पर्ची के साथ एक काबू

भटोलीः दड़ा सट्टा पर्ची के साथ एक काबू

0
ऊना/सुशील पंडित:मैहतपुर पुलिस ने भटोली से रविवार को दड़ा सट्टा पर्चियों के साथ एक व्यक्ति को काबू किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर थाने की एक टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि भटोली के आस पास एक व्यक्ति दड़ा सट्टा का नंबर बांटता है। पुलिस ने जब छापेमारी की तो नंगल के भनाम गांव वासी कर्ण कुमार पुत्र राकेश कुमार से भटोली में दड़ा सट्टा की पर्चियां और 850 रूपए बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13-ए-3-67 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here