Home Punjab>Amritsar जालंधरः लूटपाट के मामले में 3 गिरफ्तार

जालंधरः लूटपाट के मामले में 3 गिरफ्तार

0

जालंधर, ENS: शाहकोट पुलिस ने लोगों से लूटपाट करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ़्तार किया है।जिनके क़ब्ज़े से 2 मोटरसाइकिल और 5 मोबाइल फ़ोन बरामद किए है। गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान साइमन निवासी सीचेवाल थाना लोहिया, चंदन और युवराज के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यादवेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गांव रूपेवाल के रहने वाले अवतार उर्फ सोनू ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि गांव रूपेवाल के पास 3 बाइक सवार लुटेरे तेजधार हथियार दिखा हमला कर उसका मोबाइल छीन फरार हो गए है। जिसके बाद उनकी टीम ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 मोटरसाइकिल और 5 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने 3 आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है ताकि यह पता चल सके कि इनके गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here