Home Punjab>Amritsar जालंधर : नशे की ओवरडोज से युवक की मौ’त

जालंधर : नशे की ओवरडोज से युवक की मौ’त

0

जालंधर,ENS :  25 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज के कारण मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान  शाहपुर के रहने वाले हरकमल सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। परिवार ने पुलिस को बताया कि हरकमल सिंह रोजाना की तरह बीते दिन घर से बाहर ही था। शाम करीब 6 बजे जब वह घर आया तो उसने अपनी मां से चाय बनाने के लिए कहा। इतना कहकर हरकमल तुरंत अपने घर की छत पर चला गया। काफी देर तक तो पहले मां हरकमल को बुलाती रही। मगर जब वह नीचे नहीं आया तो मां चाय बनाकर छत पर ले गई।

वहां जाकर उसने देखा कि हरकमल बेसुध हालत में छत पर पड़ा हुआ था। मां चिल्लाई तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर डॉक्टर को बुलाया गया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार हरकमल के पास से परिवार द्वारा बरामद किया गया इंजेक्शन चिट्टे का था। जिसकी ओवरडोज से उसकी मौत हुई है। गांव वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने फिलहाल मामले में परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here