Home Punjab>Rupnagar पंजाब : एक किलो हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : एक किलो हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

गुरदासपुर : पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रहा है। पंजाब में नशे और चोरी के मामलें बढ़ते ही जा रहे है। पुलिस नशे की रोकथाम को लेकर तरह तरह के दावे करते है, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। पुलिस ने हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कश्मीरी युवक को एक किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सदाम हुसैन निवासी जम्मू के तौर पर हुई है।

जानकारी देते हुए एसएसपी गुरदासपुर हरीश दियामा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पुलिस ने बाबरी बाईपास चौक के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक ब्रेजा गाड़ी सवार को रोककर तलाशी ली तो, एक किलो हेरोइन बरामद की गई। ब्रेजा गाड़ी सवार सदाम हुसैन से एक किलो हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की पूछताछ की जा रही है कि हेरोइन कहां से लाई गई थी और कहां लेकर जा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here