Home Mohali पंजाबः 3 लाख ड्रग मनी और नशीली गोलियां सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो 

पंजाबः 3 लाख ड्रग मनी और नशीली गोलियां सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो 

0

फिरोजपुरः पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। इसी के तहत फिरोजपुर पुलिस ने बाइक सवारों को रोककर उनकी तलाशी ली। तालाशी दौरान और आरोपियों के कब्ज से 960 नशीली गोलियां और 3 लाख 2 हजार 700 रुपए की ड्रग मनी बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एसपीडी रणधीर कुमार ने प्रेस कर बताया कि उनकी टीम के द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान नाके पर उनकी टीम ने बाइक सवार युवकों को रोका। तलाशी के दौरान उनके पास से 960 नशीली गोलियां, तीन लाख दो हजार 700 रुपये की ड्रग मनी, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।सोढ़ी नगर गांव के निवासियों ने बताया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम जग्गा पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव सोढ़ी नगर बताया है। जिस पर पहले भी कई मामले दर्ज थे और जग्गा एक केस में भगौड़ा चल रहा था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि जग्गे को एक अन्य व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here