Home Punjab>Amritsar जालंधरः बल्ली और बंटी में हुई खूनी झड़प में आया नया मोड़, देखें Live

जालंधरः बल्ली और बंटी में हुई खूनी झड़प में आया नया मोड़, देखें Live

0

जालंधर, ENS: गुरु रविदास चौंक पर आज दो पक्षों में खूनी झड़प हुई। वहीं इस झड़प को लेकर नई बात सामने आई है। दरअसल, आबादपुरा के रहने वाले बंटी ने बलजिंदर सिंह बल्ली पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसे घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहीं बल्ली के परिजनों ने बंटी पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि बल्ली रोड़ पर ढाबा चलाता है। इस दौरान बंटी उससे हफ्ता वसूली की मांग कर रहा था। जिसका बल्ली ने विरोध किया। इस बात की रंजिश रखते हुए बंटी ने बल्ली के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

मामले की जानकारी देते हुए बल्ली के पिता सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह बूटा पिंड के रहने वाले है। उन्होंने कहा कि उसके बेटे ने रोड़ पर चाय और रोटी का काम चलाता है। पिता ने आरोप लगाए है कि बंटी उससे कई बार परेशान कर रहा था। उन्होंने बताया कि बल्ली ड्राइवरी का काम भी करता है। जिसके चलते वह देर रात सवारी लेकर गया हुआ था। आज सुबह वह सवारी छोड़कर रविदास चौंक पर बैठा हुआ था। इस दौरान बंटी साथियों के साथ आया और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना 6 की पुलिस को दी। थाना प्रभारी पलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। जिसके बाद थाना प्रभारी ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here