ऊना/सुशील पंडितऊना ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को जिले की अलग अलग जगहों पर 117 वाहनों के चालान किए। ट्रैफिक नियम तोड़कर गाड़ी चलाने वाले 20 लोगों ने तो मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। जिससे पुलिस को जुर्माने के रूप में 14000 रूपए प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 9 लोगों से 900 रूपए जुर्माना वसूला है।