ऊना/सुशील पंडित:ऊना शहर के वार्ड नंबर 4 के रहने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय चंदन सैणी पुत्र निर्मल सैनी का शव मंगलवार को अपने घर के अंदर पंखे से लटका पाया गया। युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।