Home Himachal मैहतपुरः दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

मैहतपुरः दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

0
ऊना/सुशील पंडित:मैहतपुर की एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से मैहतपुर की रहने वाली दीक्षा पुत्री पवन संधु की शादी करनाल हरियाणा निवासी पंकज कुमार पुत्र पवन कुमार के साथ दो साल पहले हुई थी। दीक्षा ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज मांगने लगे और आए दिन उसके साथ मारपीट होने लगी। पुलिस ने महिला के पति, ससुर, सास और ननद के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 498-ए और 406 के तहत मामला दर्ज करवा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here