Home Punjab>Amritsar जालंधरः स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद, आदेश जारी

जालंधरः स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद, आदेश जारी

0

जालंधर, ENS: 23 फरवरी को प्रशासन ने सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में पूरे दिन की छुट्टी रहेगी। श्री गुरु रविदास जी के 647वीं जयंती के मद्देनजर निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर जालंधर डीसी विशेष सारंगल से सांसद सुशील रिंकू ने मुलाकात की थी। जिसके बाद ये ऐलान किया गया है।

सांसद रिंकू ने डीसी से आग्रह किया था कि शोभायात्रा में भाग लेने वाले लोगों की बड़ी संख्या में आते हैं। जनभावनाओं को देखते हुए जालंधर शहर के सभी शिक्षण संस्थानों में पूरे दिन की छुट्टी की मांग की थी। सांसद रिंकू ने कहा कि जिला प्रशासन को भी शोभा यात्रा के दौरान भीड़ को सुविधा देने, परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था करने, सुरक्षा व्यवस्था करने और शहर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिसमें जिला प्रशासन तेजी से काम कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here