Home Punjab>Ludhiana पंजाबः अंकुर और शुभम मोटा गैंग में चली गोलियां, 2 घायल, जांच में जुटी पुलिस

पंजाबः अंकुर और शुभम मोटा गैंग में चली गोलियां, 2 घायल, जांच में जुटी पुलिस

0

लुधियानाः सुभानी बिल्डिंग इलाके में देर रात गैंगवार की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों गैंग में गोलियां भी चली है। इस घटना में 2 लोग घायल हुए है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में अभी दोनों ग्रुपों में से किसी ने भी पुलिस को शिकायत नहीं दी है। गैंगवार में शुभम मोटा की जांघ में गोली लगने का समाचार है जिसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

पता चला है कि अंकुर गैंग और शुभम मोटा गैंग में झड़प हुई है। अंकुर और शुभम मोटा पहले अच्छे दोस्त थे। लेकिन चुनाव दौरान उनमें आपसी रंजिश बढ़ गई। बीते रात भी अंकुर और शुभम की पहले व्ट्स-एप्प पर किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई। जानकारी मुताबिक मंगलवार देर रात गैंगस्टर शुभम अरोड़ा उर्फ मोटा देर रात दोस्त की पार्टी से वापस लौट रहा था। जहां रास्ते में सुभानी बिल्डिंग नवां मोहल्ला नजदीक दोनों ग्रुपों का टकराव हो गया। आपसी झड़प दोरान बदमाशों ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे तक तोड़ दिए है।

बताया जा रहा है कि गोली शुभम की जांघ में लगी है। गोली को डाक्टरों ने आपरेशन करके निकाल दिया है। अस्पताल में गैंगस्टर शुभम अरोड़ा की हालत स्थिर बताई जा रही है। शुभम करीब 2 महीने पहले ही पर जमानत पर बाहर आया है। शुभम पहले  कांग्रेस का युवा नेता भी रह चुका है। राजनीतिक पार्टियों के साथ उसके अच्छे संबंध रहे है। बता दें पूरा रात वारदात के बाद पुलिस फायरिंग मामले की जानकारी तक नहीं मिली। आज सुबह घटना स्थल पर पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने पहुंच दौरा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here