Home Punjab>Fazilka पंजाबः तस्कर पर पुलिस का एक्शन, 15 लाख संपत्ति की जब्त, देखें वीडियो

पंजाबः तस्कर पर पुलिस का एक्शन, 15 लाख संपत्ति की जब्त, देखें वीडियो

0

जलालाबादः पंजाब में तस्करों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसी के तहत अब पुलिस तस्करों की संपत्ति जब्त कर रही है। ताजा मामला जलालाबाद से सामने आया है। जहां थाना वैरोका पुलिस ने तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव कट्टियांवाला में उसकी संपत्ति सीज कर दी है। जानकारी के अनुसार तस्कर को 2022 में अबोहर थाना सिटी 1 पुलिस ने 92 किलो चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया था।

इस संबंध में आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला अबोहर में दर्ज है। आरोपी जमानत पर चल रहा है। पुलिस ने अब इसकी 15 लाख 67 हजार की संपत्ति जब्त कर ली है। वैरोका पुलिस स्टेशन के प्रभारी SHO गुरजंट सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के आदेशों पर की गई है। पुलिस ने चेतावनी जारी की कि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की नशा तस्करी नहीं करने दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here