Home Punjab>Ludhiana पंजाबः 1.970 किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाबः 1.970 किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

लुधियानाः एसटीएफ लुधियाना रेंज ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ऑपरेशन के दौरान मोटरसाइकिल पर दो आरोपियों को 1 किलो 970 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एसटीएफ लुधियाना रेंज के प्रभारी हरबंस सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वर्धमान चौक के पास नाकाबंदी के दौरान जब इन मोटरसाइकिल सवार आरोपियों को रोककर तलाशी ली गई। तालाशी दौरान आरोपियों के बैग में 1 किलो 970 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी की अवैध गतिविधियों में शामिल हैं और खुद भी नशे के आदी हैं। जांच में पता चला है कि आरोपी सुभम पहले नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद था और जमानत पर बाहर आया है। जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है जिसमें कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here