AmritsarPunjab News: इलाके में युवक पर Petrol छिड़कर लगाई आग, झुलसा, देखें...

Punjab News: इलाके में युवक पर Petrol छिड़कर लगाई आग, झुलसा, देखें वीडियो

अमृतसर: जिले के खाई मोहल्ले में युवक पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने की घटना सामने आई है। मामला थाना गेट हकीमा से जुड़ा है, जहां लकी नाम के युवक को उसके इलाके के ही एक व्यक्ति द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगाई गई। घटना में आधे झुलसे युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित युवक लकी और उसकी बहन पूजा ने बताया कि उनके माता-पिता इस दुनिया में नहीं हैं।

बड़ी मुश्किल से वह गुजारा कर रहे हैं। लेकिन इलाके के युवक द्वारा उनके भाई के साथ बार-बार मारपीट की जाती है। इस बार तो उक्त हमलावार ने लकी पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। घटना में आधा जलने की हालत में लकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग करते हुए दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है। इस संबंध में मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी का कहना है कि घटना में झुलसे लकी नामक युवक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...