Home Punjab>Firozpur कपूरथला: पैसों के लेन-देन को लेकर सरेराह युवक की ह+त्या, देखे वीडियो

कपूरथला: पैसों के लेन-देन को लेकर सरेराह युवक की ह+त्या, देखे वीडियो

0

कपूरथला: म​स्जिद चौक में दिनदहाड़े कुछ बदमाशों द्वारा तेजधार ह​थियारों से हमला कर युवक हत्या करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को सिविल अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घो​षित कर दिया। प्राथमिक जांच में मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सब-डिवीजन हरप्रीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

डीएसपी हरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक युवक की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ बंटी निवासी नजदीक शहनाई पैलेस के रूप में हुई है। मृतक बंटी ट्रैवल एजेंसी का काम करता है।  इसी से संबंधित पैसे के लेन-देन का विवाद सामने आया है। जिसके चलते अज्ञात हमलावरों ने हमला किया है। घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here