Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में पंजाब ने दिखाई मिसाल के तौर पर प्रगति
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में पंजाब ने दिखाई मिसाल के तौर पर प्रगति

Mahabir
Last updated: July 17, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhgawant Mann) के गतिशील और दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब में स्वच्छता और सैनिटेशन की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। राज्य की शहरी स्थानीय इकाइयों (यू.एल.बीज़) ने स्वच्छता और सफाई व्यवस्था में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है और केंद्र सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा घोषित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के परिणामों में बेहतर प्रदर्शन किया है।

Contents
  • इस श्रेणी में देश में सर्वाधिक है
  • विकास कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही
  • “रंगला, प्रगतिशील और खुशहाल पंजाब”
Dr. Ravjot Singh
Dr. Ravjot Singh

इस श्रेणी में देश में सर्वाधिक है

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह (Dr. Ravjot Singh) ने कहा कि राज्य ने स्वच्छता मिशन में मिसाल के तौर पर प्रगति हासिल की है। उन्होंने गर्व और संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि राज्य की 46 शहरी स्थानीय इकाइयों (यू.एल.बीज़) ने वॉटर प्लस दर्जा प्राप्त किया है, जो कि इस श्रेणी में देश में सर्वाधिक है। इसके अतिरिक्त, 52 यू.एल.बीज़ को ओ.डी.एफ. ++, 43 को ओ.डी.एफ.+, और 22 को ओ.डी.एफ. दर्जा प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

इसके अलावा, स्वच्छता के क्षेत्र में राज्य की 9 यू.एल.बीज़ को देश की शीर्ष 100 यू.एल.बीज़ में स्थान मिला है। डॉ. रवजोत सिंह ने आगे बताया कि गारबेज फ्री सिटी स्टार रेटिंग के अंतर्गत 25 यू.एल.बीज़ को वन स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है, जो कि वर्ष 2016 से अब तक की सर्वाधिक रेटिंग है।

विकास कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही

उल्लेखनीय है कि मंडी गोबिंदगढ़ ने थ्री स्टार रेटिंग प्राप्त की है, जबकि बठिंडा नगर निगम को स्वच्छ शहर के लिए स्टेट अवॉर्ड मिला है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से यू.एल.बीज़ को संसाधनों का आवंटन करके स्वच्छता, सैनिटेशन सुविधाओं और ठोस कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बुनियादी ढांचे को मजबूत करने हेतु यू.एल.बीज़ को फंड प्रदान किए जा रहे हैं और स्वच्छता समेत विभिन्न विकास कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है।

मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह तो अभी शुरुआत है, हम भविष्य में और बेहतर करेंगे।” उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शहरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि शहरी नागरिकों को और बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें।

“रंगला, प्रगतिशील और खुशहाल पंजाब”

डॉ. रवजोत सिंह ने सभी नगर निगम कमिश्नरों, यू.एल.बीज़ और पी.डब्ल्यू.एस.एस.बी. फील्ड अधिकारियों का पंजाब को कचरा-मुक्त और स्वच्छ दर्जा दिलाने के लिए किए गए प्रयासों हेतु दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में यह गति इसी प्रकार बनी रहेगी। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार “रंगला, प्रगतिशील और खुशहाल पंजाब” के निर्माण के लिए वचनबद्ध है, और ऐसी उपलब्धियाँ इस दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर के विर्क एंक्लेव में कोठी के ताले तोड़ 2.50 लाख रुपए चोरी
Next Article Jalandhar News: हर पार्टी को धरना देने का अधिकार है, लेकिन किसी के दफ्तर में घुसना गलत: राजिंदर बेरी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.